Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डु प्रीज ने दक्षिण अफ्रीका को भारत पर दिलाई जीत

हमें फॉलो करें डु प्रीज ने दक्षिण अफ्रीका को भारत पर दिलाई जीत
, शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (22:37 IST)
पोशेफ्स्ट्रम। मिगनोन डु प्रीज के 90 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की श्रृंखला के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत को सात विकेट से हराया। भारत यह श्रृंखला 2-1 से जीत चुका है। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 30 गेंद में 42 रन की जरूरत थी।
 
 
डु प्रीज ने चार गेंद बाकी रहते टीम को जीत दिलाई। इससे पहले सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट ने 59 रन की पारी खेली। भारत की इस दौरे पर यह पहली हार रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा के 79 और वेदा कृष्णामूर्ति के 56 रन की मदद से भारत ने 240 रन बनाए थे।
 
दक्षिण अफ्रीका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल ने चार विकेट लिए जिसमें स्मृति मंधाना का विकेट शामिल है जो खाता भी नहीं खोल सकी। दीप्ति और वेदा ने चौथे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धवन बने 100वें वनडे में शतक जमाने वाले पहले भारतीय