Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कई आरोपों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर पुलिस हिरासत में

हमें फॉलो करें कई आरोपों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर पुलिस हिरासत में

WD Sports Desk

, सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (17:00 IST)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर माइकल स्लेटर को कई आरोप लगाये जाने के बाद पुलिस हिरासत में भेजा गया है।स्लेटर पर गैरकाूननी रूप से पीछा करना या डराना-धमकाना, रात में घर में घुसना, हमला, शारीरिक नुकसान पहुंचाने और गला दबाने जैसे घरेलू हिंसा के आरोप हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज और टीवी कमेंटेटर पर जमानत का उल्लंघन करने और घरेलू हिंसा के आदेश का उल्लंघन करने के 10 आरोप भी लगाए गए है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कई दिनों से लग रहे घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच उन्होंने 54 वर्षीय स्लेटर को सनसाइन कोस्ट के पते से गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जायेगा। तब तक वह पुलिस की हिरासत में रहेंगे।उल्लेखनीय है कि स्लेटर पांच दिसंबर 2023 से 12 अप्रैल 2024 के बीच विभिन्न तारीखों पर क्वींसलैंड के सनशाइन कोस्ट पर किए गए कथित अपराधों से संबंधित 19 आरोपों का सामना कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब जाकर कोलकाता के लिए दाम चुका पा रहे हैं 24.25 करोड़ के मिचेल स्टार्क