Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब प्रशंसक ने छुए महेंद्र सिंह धोनी के पैर...

हमें फॉलो करें जब प्रशंसक ने छुए महेंद्र सिंह धोनी के पैर...
, मंगलवार, 10 जनवरी 2017 (21:51 IST)
मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी जब अंतिम बार भारतीय टीम की अगुआई के लिए उतरे तो एक अति उत्साही प्रशंसक मैदान में घुस आया और उसने उनके पैर छुए जबकि इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने बेहतरीन पारी खेली। ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक प्रशंसक मैदान में घुस आया और उसने धोनी के पैर छुए और जब कप्तान ने उसे कहा कि वह पिच पर कदम नहीं रखे तो वह इस बात को रखते हुए पिच के ऊपर से कूद गया।
पुलिस इसके बाद उसे मैदान से बाहर ले गई और फिर स्टेडियम से बाहर कर दिया। यह प्रशंसक उत्साह में कई बार मैदान पर लड़खड़ाकर गिर भी गया और इस दौरान बार-बार पलटकर धोनी को देख रहा था। क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के सूत्रों ने बताया कि आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोई नियमित अभ्यास मैच और वह भी कार्य दिवस पर भले ही दर्शकों के आकर्षण का केंद्र नहीं हो लेकिन इंग्लैंड की टीम के खिलाफ आज यहां हो रहा मैच विशेष है।
 
यह अंतिम बार है जब भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी टीम की अगुआई कर रहे हैं, फिर भले ही यह भारत ‘ए’ टीम हो और इस दौरान दर्शकों ने भी ‘कैप्टन कूल’ को अंतिम बार टीम की अगुआई करते हुए देखने के लिए दक्षिण मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम को लगभग खचाखच भर दिया। 
 
रांची के सुपर स्टार और विश्व टी-20 2007 और विश्व कप 2011 जीतने वाली टीम के कप्तान रहे धोनी इंग्लैंड के खिलाफ यहां होने वाले दो अभ्यास मैचों में से पहले में भारत ‘ए’ की अगुआई कर रहे हैं। दोपहर से ही सीसीआई के गेटों पर दर्शकों की लंबी भीड़ लगी हुई थी। शुरुआत में ही पूर्वी स्टैंड खचाखच भर गया जिसके बाद दर्शक उत्तरी स्टैंड पर पहुंचे।
 
समय के साथ पश्चिमी स्टैंड भी पूरा भर गया। इस मैच के लिए दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त रखा गया है। मनदीप सिंह के रूप में पहला विकेट गिरने के साथ ही दर्शकों ने ‘धोनी, धोनी’ चिल्लाना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि धोनी बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आएंगे लेकिन उन्हें उस समय निराशा हाथ लगी जब अंबाती रायुडू बल्लेबाजी के लिए आए।
 
पिछले हफ्ते सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी छोड़कर सबको हैरान करने वाले धोनी को कल शाम इसी मैदान पर टीम के साथियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा गया। उन्होंने दूधिया रोशनी में नेट अभ्यास भी किया। (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतिम बार ‘कैप्टन कूल' को देखने पहुंचे दर्शक