Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉर्ड्स टेस्ट में मुरली विजय के नाम दर्ज हुआ एक अनचाहा रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें लॉर्ड्स टेस्ट में मुरली विजय के नाम दर्ज हुआ एक अनचाहा रिकॉर्ड
, रविवार, 12 अगस्त 2018 (20:16 IST)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। मुरली विजय भारत दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने वाले भारत के छठे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।
 
 
लॉर्डस टेस्ट की दूसरी पारी में जेम्स एंडरसन की गेंद पर मुरली विजय खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। एंडरसन ने पहली पारी में भी शानदार गेंदबाजी की और मुरली विजय को पवेलियन लौटाया था। मुरली विजय का नाम इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में एक मैच में डबल डक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दर्ज हो गया है। मुरली से पहले इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट में 'डबल डक' पंकज रॉय और वीरेंद्र सहवाग ने बनाए थे।
 
साल 1952 में पंकज रॉय मैनचेस्टर टेस्ट की दोनों पारियों में खाता नहीं खोल सके थे। दोनों पारियों में तेज गेंजबाज फ्रेड ट्रूमैन ने अपना शिकार बनाया था। वहीं वीरेंद्र सहवाग साल 2011 में बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुए थे। दोनों पारियों में वह पहली गेंद पर आउट हुए थे।
 
मुरली विजय शू्न्य पर आउट होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। फारुख इंजीनियर 1975 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, वसीम जाफर 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ, शिखर धवन 2015 में दक्षिण अफ्रीका में, और अब मुरली विजय 2018 में इस सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच की दोनों पारियों में शून्य पर आउट हो चुके हैं।
 
मुरली विजय लॉर्ड्स के मैदान पर जेम्स एंडरसन का 100वां शिकार भी बने। मुरली अपने निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। लोग उन्हें खुब ट्रोल कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड बेहद मजबूत स्थिति में, भारत की दूसरी पारी भी बुरी तरह लड़खड़ाई