Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Fact Check : Mitchell Marsh के खिलाफ FIR की खबर झूठी, जानिए क्या है पूरा मामला

हमें फॉलो करें Fact Check : Mitchell Marsh के खिलाफ FIR की खबर झूठी, जानिए क्या है पूरा मामला
, शनिवार, 25 नवंबर 2023 (15:24 IST)
FIR against Mitchell Marsh Fact Check : 19 नवंबर को World Cup Final में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। इस बड़ी जीत का जश्न ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अलग अलग अंदाज में मनाया। वहीँ जिस तरह से मिचेल मार्श ने विक्ट्री सेलिब्रेट की उस से कई भारतियों के दिलपर ठेस पहुंची है और सोशल मीडिया पर यह खबर फैलाई जा रही थी कि उनके खिलाफ इस मुद्दे पर Aligarh, UP में FIR दर्ज करवाई गई है। लेकिन जब हमने इसके बारे में गहराई से खोजा तो पाया कि यह खबर झूठी है और इसकी पुष्टि खुद Aligarh Police के द्वारा की गई।

अलीगढ़ नगर पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर की बाइट से इस खबर का सच सामने आया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रकरण में कोई शिकायत/मुकदमा/FIR पंजीकृत नहीं है। 
 
सोशल मीडिया पर यह खबर उड़ रही थी कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Mitchell Marsh के खिलाफ UP के Aligarh में FIR दर्ज की गई है। शिकायत RTI activist Pandit Keshav द्वारा दर्ज करवाई गई है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखने की मार्श की हरकत ने भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और उन्होंने शिकायत की एक प्रति प्रधानमंत्री मोदी को भी भेजी और आग्रह किया कि मार्श को भारत में क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए लेकिन यह खबर झूठी है। 

क्या है पूरा मामला?
(Mitchell Marsh feet on Trophy)
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद कप्तान Pat Cummins ने अपनी Instagram Story पर एक फोटो शेयर की जिसमें मिशेल मार्श ODI World Cup Trophy पर पैर रखते नजर आ रहे थे तभी से ये फोटो हर जगह वायरल हो रही है और कुछ Indian Fans का कहना है कि Mitchell Marsh ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर इस तरह अपने पैर रख ट्रॉफी को अपमानित किया है।
 
कुछ लोगों तो यह तक कहा कि Mitchell Marsh को IPL से ban कर देना चाहिए तो किसी ने उनकी तुलना Football Legend Lionel Messi से की जो Fifa World Cup का खिताब जितने के बाद ट्रॉफी को अपने पास रख कर सोए थे। मिचेल मार्श का यह फोटो देख लोगों को अंदर गुस्सा दिखाई दिया। कुछ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ट्रॉफी deserve नहीं करती है। 
 
यह वही खिलाड़ी है जिसने IPL 2023 के दौरान Delhi Capitals के Podcast में ऑस्ट्रेलिया के जितने की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि India और Australia विश्व कप के फाइनल में भिड़ेंगे जहां ऑस्ट्रेलिया 450-2 रन बनाएगा और भारत 65 पर All out हो जाएगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी, IPL इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड