Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिस गेल ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफरीदी के इस रिकॉर्ड की बराबरी

हमें फॉलो करें क्रिस गेल ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफरीदी के इस रिकॉर्ड की बराबरी
, सोमवार, 30 जुलाई 2018 (14:18 IST)
वेस्टइंडीज के तुफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। टी20 मैचों में 800 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज गेल एक और रेकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्याद छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
 
 
गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में 66 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के भी निकले। 18वें ओवर में महमूदुल्लाह की गेंद पर छक्का जड़ते ही गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
 
अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 476 छक्के अफरीदी और क्रिस गेल के नाम संयुक्त रूप से है। आफरीदी ने 524 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 476 छक्‍के लगाए हैं वहीं गेल के नाम 443 अंतराष्ट्रीय मैचों में 476 छक्‍के हो गए हैं।
 
वैसे क्रिस गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी इस पारी में पहला छक्का लगाते ही एक अनोखा शतक भी पूरा कर किया। ये उनका वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ की धरती पर 100वां छक्का रहा। गेल दुनिया के चौथे क्रिकेटर बने जिन्होंने किसी देश में खेले गए वनडे मैचों में 100 या इससे ज्यादा छक्के जड़े।

इससे पहले सिर्फ 3 खिलाड़ियों के नाम एक देश में 100 छक्के मारने का रिकॉर्ड है। मैक्कलम न्यूजीलैंड में 126, धोनी भारत में 120 और मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड में 102 छक्के जड़ चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टेनिस : इस्नर ने जीता पांचवां अटलांटा खिताब