Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चेतेश्वर पुजारा ने रचा इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें बल्लेबाज

हमें फॉलो करें चेतेश्वर पुजारा ने रचा इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें बल्लेबाज
एडिलेड , गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (16:46 IST)
एडिलेड। भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शतकीय पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने में सफल रहे। पुजारा यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 12वें और दुनिया के कुल 96वें बल्लेबाज हैं।
 
पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट से पूर्व 64 टेस्ट में 49.54 की औसत से 15 शतक और 19 अर्धशतक के साथ 4905 रन बनाए थे।
 
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी 123 रन की पारी के दौरान 95 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे किए। उन्होंने जोश हेजलवुड पर छक्के के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
 
पुजारा के नाम पर अब 5028 टेस्ट रन हो गए हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 246 गेंद की अपनी पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के मारे।
 
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं जिन्होंने 200 टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुक्केबाज विजेन्दर सिंह का सपना होगा पूरा, अमेरिका में लड़ेंगे मुकाबला