Asia Cup 2018 : 6 एशियाई देशों के बीच सबसे बड़ी जंग, जानिए पूरा शेड्यूल

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (13:53 IST)
एशिया कप 2018 का आगाज 15 सितंबर से हो रहा है। इस बार इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होगा। एशिया कप 2018 में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
 
 
ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, और हांगकांग हैं तो वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान हैं। दोनों ग्रुप में टीमें आपस में भिड़ेंगी और अलग-अलग ग्रुप की जो टॉप-2 टीमें होंगी वो सुपर-4 राउंड के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। जहां दोबारा से 4 टीमें आपस में भिड़ेंगी और वहां की टॉप-2 टीमें टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगी। एशिया कप 2018 का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
 
 
भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हांगकांग से होगा। 19 सितंबर को भारतीय टीम अपनी चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं मलेशिया में खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में हांगकांग ने यूएई को 2 विकेट से मात देकर एशिया कप में अपनी जगह पक्की की है। सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई और शेख ज़ायद क्रिकेट स्टेडियम, अबु धाबी में खेले जाएंगे।
 
 
एशिया कप कार्यक्रम इस प्रकार है :
 
ग्रुप चरण :
15 सितंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दुबई)
16 सितंबर : पाकिस्तान बनाम हांगकांग (दुबई)
17 सितंबर : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
18 सितंबर : भारत बनाम हांगकांग (दुबई)
19 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
20 सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
 
 
सुपर-4 : 
21 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी रनरअप (दुबई)
21 सितंबर : ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप ए रनरअप (अबु धाबी)
23 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप ए रनरअप (दुबई)
23 सितंबर : ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप बी रनरअप (अबु धाबी)
25 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी विजेता (दुबई)
26 सितंबर : ग्रुप ए रनरअप बनाम ग्रुप बी रनरअप (अबु धाबी)
28 सितंबर : फाइनल (दुबई)
 
 
सभी मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे से शुरू होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

रोहित से लेकर जहीर खान, मुंबई इंडियन्स को नहीं भा रहा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम

सूर्या के ताबड़तोड़ 78 रनों की बदौलत मुंबई ने पंजाब के खिलाफ बनाए 192 रन

IPL 2024: LSG के सामने CSK के गेंदबाजों की कठिन चुनौती

IPL 2024 MI vs PBKS: पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

32वें जन्मदिन केएल राहुल ने बयां किया कप्तानी का अनुभव, LSG ने ऐसे मनाया जश्न (Video)

अगला लेख