Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अजिंक्य रहाणे ने 87 साल में भारत को दिलाई सबसे बड़ी टेस्ट जीत

हमें फॉलो करें अजिंक्य रहाणे ने 87 साल में भारत को दिलाई सबसे बड़ी टेस्ट जीत
, शुक्रवार, 15 जून 2018 (20:15 IST)
बेंगलुरु। विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारत की कप्तानी संभाल रहे अजिंक्य रहाणे ने भारत को उसके 87 साल के टेस्ट इतिहास में शुक्रवार को सबसे बड़ी जीत दिला दी।
 
 
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 2 दिन के अंदर समाप्त किया और इसे पारी और 262 रनों से जीत लिया। यह पहला मौका है, जब भारत ने 1 टेस्ट मैच में 2 दिन के अंदर जीत हासिल की। इस सबसे बड़ी जीत को दिलाने का सेहरा रहाणे के सिर बंधा जिन्होंने चोटिल विराट की जगह इस मैच में कप्तानी संभाली।
 
दरअसल, विराट कोहली को काउंटी में खेलना था और वे इसी कारण टेस्ट से हट गए थे। लेकिन आईपीएल में चोट लगने के कारण विराट का काउंटी सफर शुरू नहीं हो सका और वे इस मैच में भी नहीं खेल सके। विराट की अनुपस्थिति का सीधा फायदा रहाणे को मिला जिन्होंने अपनी कप्तानी में लगातार दूसरी टेस्ट जीत हासिल की।
 
रहाणे पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट में भी कप्तान बने थे और भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीता था। इस जीत की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से सीरीज जीती थी।
 
अफगानिस्तान के खिलाफ जीत में बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन 'मैन ऑफ द मैच' बने जिन्होंने इस टेस्ट में पहले दिन लंच से पहले शतक बनाने की उपलब्धि हासिल की थी और यह कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय और दुनिया के 6ठे बल्लेबाज बने थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA World Cup 2018 : 48 साल के बाद उरुग्वे ने वर्ल्ड कप में शुरुआती मैच मिस्र को 1-0 से हराकर जीता