Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीलामी के दूसरे दिन कौड़ियों के दाम पर बिके खिलाड़ी, इस फ्रैंचाइजी के पास बची सबसे ज्यादा रकम

हमें फॉलो करें नीलामी के दूसरे दिन कौड़ियों के दाम पर बिके खिलाड़ी, इस फ्रैंचाइजी के पास बची सबसे ज्यादा रकम
, रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (23:23 IST)
आईपीएल की दो दिन की लगातार दिमागी कसरत आज खत्म हुई। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में कुल 203 खिलाड़ियों को 10 फ्रैंचाइजियों ने 551 करोड़ 70 लाख में खरीदा।

दूसरे दिन कौड़ियों के दाम मिले खिलाड़ी

अगर मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन यानि रविवार की बात करें तो 129 खिलाड़ियों को करीब 163 करोड़ में खरीदा गया। मेगा ऑक्शन में पहले ही दिन 74 खिलाड़ियों ने विभिन्न फ्रैंचाइजियों ने अपने 388 करोड़ रुपए दांव पर लगाए।

शुरुआत से लेकर अंत तक सबसे ज्यादा राशि रही पंजाब के पास

शनिवार को पहले दिन जब पंजाब नीलामी में उतरी थी तो उसके पास सबसे ज्यादा पर्स (72 करोड़ रुपए) था और जब नीलामी का पहला दिन खत्म हुआ तो सबसे ज्यादा रकम (28.65 करोड़) पंजाब के पास ही थी। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे दिन की नीलामी के बाद भी पंजाब के पास ही शेष राशि (3.45 करोड़) रुपए बचे हैं।

पहले दिन की बचत कर दूसरे दिन में खूब खरीदारी की मुंबई ने

मुंबई इंडियन्स ने नीलामी के पहले दिन सबसे कम खर्चा किया।लेकिन दूसरे दिन मुंबई इंडियन्स ने सबसे ज्यादा खर्चा किया।बल्कि मुंबई ही ऐसी फ्रैंचाइजी रही जिसने पहले दिन से ज्यादा दूसरे दिन की नीलामी में पैसे बहाए।

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी ख़त्म हो चुकी है। कई टीम ने पहले दिन संघर्ष किया और कई ने दूसरे दिन बाज़ी मार ली।आईपीएल 2022 के लिए 10 फ़्रेंचाइज़ी टीमों में खिलाड़ियों की अंतिम स्थिति इस प्रकार है:

लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, आवेश ख़ान, अंकित राजपूत, शाहबाज़ नदीम, दुश्मांता चमीरा, मनन वोहरा, के गौतम, एविन लुइस, काइल मेयर्स, करण शर्मा, मयंक यादव, मोहसिन ख़ान, आयुष बदोनी
(कुल खिलाड़ी: 21)

पहले दिन का खर्च: 53.1 करोड़
दूसरे दिन का खर्च: 6.90 करोड़

बची हुई राशि: 0

राजस्थान रॉयल्स: देवदत्त पड़िक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जॉस बटलर, शिमरन हेटमायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युज़वेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग, केसी करिअप्पा, नवदीप सैनी, तेजस बरोका, अनुनेय सिंह, कुलदीप सेन, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, शुभम गढ़वाल, नेथन कुल्टर-नाइल, रासी वान दर दुसें, जेम्स नीशम, डैरिल मिचेल, करुण नायर, ओबेद मकॉय
(कुल खिलाड़ी : 24)

पहले दिन का खर्च: 49.85 करोड़
दूसरे दिन का खर्च: 11.20 करोड़

बची हुई राशि: 0.95 करोड़

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल, जेसन रॉय, हार्दिक पंड्या, राशिद ख़ान, मोहम्मद शमी, लॉकी फ़र्ग्युसन, नूर अहमद, अभिनव मनोहर, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, डॉमिनिक ड्रेक्स, जयंत यादव, दर्शन नालकंडे, साई सुदर्शन, यश दयाल, मैथ्यू वेड, प्रदीप सांगवान, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, वरुण ऐरन, गुरकीरत सिंह मान, अल्ज़ारी जोसेफ़
(कुल खिलाड़ी : 23)

पहले दिन का खर्च: 34.15 करोड़
दूसरे दिन का खर्च: 18.70 करोड़

बची हुई राशि: 0.15 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फ़ाफ़ डुप्लेसी, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जॉश हेज़लवुड, शाहबाज़ अहमद, आकाश दीप, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, लवनीत सिसोदिया, अनीश्वर गौतम, जेसन बेहरनडॉर्फ़, कर्ण शर्मा, डेविड विली, सिद्धार्थ कौल, चामा मिलिंद, महिपाल लोमरोर, शर्फ़ेन रदरफ़र्ड, फ़िन ऐलेन
(कुल खिलाड़ी : 22)

पहले दिन का खर्च: 47.75 करोड़
दूसरे दिन का खर्च: 7.70 करोड़

बची हुई राशि : 1.55 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह, रसीख सलाम, अमन ख़ान, रमेश कुमार, अशोक शर्मा, टिम साउदी, ऐलेक्स हेल्स, मोहम्मद नबी, सैम बिलिंग्स, उमेश यादव, बाबा इंद्रजीत, चमिका करुणारत्ना
(कुल खिलाड़ी : 25)

पहले दिन का खर्च: 35.35 करोड़
दूसरे दिन का खर्च: 12.20 करोड़

बची हुई राशि : 0.45 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जाडेजा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ़, महीश थीक्षणा, शिवम दुबे, नारायण जगदीशन, हरि निशांत, शुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगारगेकर, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेवन कॉन्वे, ऐडम मिल्न, मिचेल सैंटनर
(कुल खिलाड़ी : 25)

पहले दिन का खर्च: 27.55 करोड़
दूसरे दिन का खर्च: 17.50 करोड़

बची हुई राशि : 2.95 करोड़

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन, मयंक मार्कंडेय, जयदेव उनादकट, संजय यादव, रमनदीप सिंह, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद ख़ान, टिमाल मिल्स, जोफ़्रा आर्चर, फ़ैबियन ऐलेन, डेनियल सैम्स, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, राइली मेरेडिथ
(कुल खिलाड़ी : 25)

पहले दिन का खर्च: 20.15 करोड़
दूसरे दिन का खर्च: 27.75 करोड़

बची हुई राशि : 0.1 करोड़

पंजाब किंग्स : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, शाहरुख़ ख़ान, इशान पोरेल, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टन, ओडीन स्मिथ, संदीप शर्मा, अथर्व तायड़े, वैभव अरोड़ा, अंश पटेल, राज अंगद बावा, बेनी हॉवेल, ऋषि धवन, भानुका राजापक्षा, बलतेज सिंह, ऋतिक चैटर्जी, नेथन एलिस, प्रेरक मांकड
(कुल खिलाड़ी : 25)

पहले दिन का खर्च: 43.35 करोड़
दूसरे दिन का खर्च: 25.20 करोड़

बची हुई राशि : 3.45 करोड़


दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अनरिख़ नॉर्खिये, मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव (स्पिनर), मुस्तफ़िज़ुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, अश्विन हेब्बार, केएस भरत, सरफ़राज़ ख़ान, ख़लील अहमद, चेतन साकरिया, मंदीप सिंह, रिपल पटेल, ललित यादव, यश ढुल, विकी ओस्तवाल, लुंगी एनगिडी, टिम साइफ़र्ट, प्रवीण दुबे, रोवमन पॉवेल
(कुल खिलाड़ी : 24)

पहले दिन का खर्च: 26 करोड़
दूसरे दिन का खर्च: 16.40 करोड़

बची हुई राशि : 0.1 करोड़

सनराइज़र्स हैदराबाद: केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, श्रेयस गोपाल, राहुल त्रिपाठी, जगदीश सुचित, कार्तिक त्यागी, मार्को यानसन, एडन मारक्रम, सौरभ दुबे, शशांक सिंह, शॉन ऐबट, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफ़र्ड, विष्णु विनोद, ग्लेन फ़िलिप्स, फ़ज़ल हक़ फ़ारूक़ी
(कुल खिलाड़ी : 23)

पहले दिन का खर्च: 47.85 करोड़
दूसरे दिन का खर्च: 20.05 करोड़

बची हुई राशि : 0.1 करोड़


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दूसरी टीम ने भी लगाई बोली, लेकिन इस बार भी मुंबई ने अर्जुन को खरीदा, दिए 30 लाख