Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

JObs: 'अहेड' अगले 12 माह में भारत में 1,000 लोगों की करेगी नियुक्ति

हमें फॉलो करें JObs: 'अहेड' अगले 12 माह में भारत में 1,000 लोगों की करेगी नियुक्ति
, मंगलवार, 7 नवंबर 2023 (19:20 IST)
नई दिल्ली। शिकॉगो की क्लाउड, डाटा और इंजीनियरिंग समाधान कंपनी 'अहेड' की भारत में अगले 1 साल में 1,000 लोगों की नियुक्ति की योजना है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने गुरुग्राम में एक सेवा डिलीवरी कार्यालय खोला है। यह कंपनी का अमेरिका के बाहर पहला कार्यालय है।
 
'अहेड' के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डेनियल एडमनी ने कहा कि अमेरिका के बाहर पहले डिलीवरी केंद्र की शुरुआत से हम देश में नवोन्मेषण और डिजिटल वृद्धि को बढ़ावा दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम भारत में प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का लाभ उठाना चाहते हैं। हमारी योजना भारत में 1,000 लोगों की भर्ती करने की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोने में आई 250 रुपए की गिरावट, चांदी भी 650 रुपए लुढ़की