Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय स्टेट बैंक ने 20,000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज बट्टे खाते में डाला

हमें फॉलो करें भारतीय स्टेट बैंक ने 20,000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज बट्टे खाते में डाला
, रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (20:58 IST)
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने 2016-17 में 20,339 करोड़ रुपए के फंसे कर्ज को बट्टे खाते में डाल दिया। यह सरकारी बैंकों में सबसे अधिक राशि है जो बट्टे खाते में डाली गई है। इस प्रकार 2016-17 में बैंकों के बट्टे खाते में कुल मिलाकर 81,683 करोड़ रुपए की राशि डाली गई।

यह आंकड़े तब के हैं, जब भारतीय स्टेट बैंक में उसके सहयोगी बैंकों का विलय नहीं किया गया था। सरकारी आंकड़े दिखाते हैं कि वित्त वर्ष 2012-13 में सरकारी बैंकों का कुल बट्टा खाता 27,231 करोड़ रुपए था। इस प्रकार पांच साल की अवधि में यह राशि तीन गुना बढ़ गई है।

वित्त वर्ष 2013-14 में सरकारी बैंकों ने 34,409 करोड़ रुपए के फंसे कर्ज को बट्टे खाते डाला था। वित्त वर्ष 2014-15 में यह राशि 49,018 करोड़ रुपए, 2015-16 में 57,585 करोड़ रुपए और मार्च 2017 में समाप्त हुए वित्त वर्ष में 81,683 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

स्टेट बैंक के अलावा पंजाब नेशनल बैंक ने भी 2016-17 में 9,205 करोड़ रुपए बट्टे खाते डाले हैं। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया ने 7,346 करोड़ रुपए, केनरा बैंक ने 5,545 करोड़ रुपए और बैंक ऑफ बड़ौदा ने 4,348 करोड़ रुपए बट्टे खाते डाले हैं। चालू वित्त वर्ष में सितंबर छमाही तक सरकारी बैंकों ने 53,625 करोड़ रुपए के कर्ज को बट्टे खाते डाला है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आतंकी हमले में घायल गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया