Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेंसेक्स 109 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

हमें फॉलो करें सेंसेक्स 109 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
मुंबई , मंगलवार, 5 जून 2018 (17:36 IST)
मुंबई। अंतराष्ट्रीय बाजारों में रही तेजी के बीच दूरसंचार और पूंजीगत वस्तु सहित अधिकतर समूह में हुई भारी बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 108.68 अंक लुढ़ककर 34,903.21 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 35.35 अंक की गिरावट में 10,593.15 अंक पर बंद हुआ। 
 
विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर सेंसेक्स की शुरुआत मजबूत रही और यह 35,029.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 35,073.12 अंक के उच्चतम और 34,784.68 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.31 प्रतिशत की गिरावट में 34,903.21 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 20 कंपनियां लाल निशान में और शेष 10 हरे निशान में रहीं।
 
निफ्टी की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ 10,630.70 अंक से हुई। कारोबार के दौरान 10,633.15 अंक के उच्चतम और 10,550.90 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.33 फीसदी कमजोर पड़कर 10,59315 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 19 कंपनियां तेजी में और 31 गिरावट में रहीं।
 
विश्लेषकों के मुताबिक बाजार पर सेवा क्षेत्र की सुस्त पड़ी रफ्तार का असर रहा। इसके अलावा रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने से भी बाजार प्रभावित रहा।
 
दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मंझोली कंपनियों में अधिक बिकवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 1.20 प्रतिशत यानी 188.28 अंक की गिरावट में 15,534.67 अंक पर और स्मॉलकैप 2.43 प्रतिशत यानी 404.04 अंक की गिरावट में 16,21978 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,806 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 2,168 में गिरावट,522 में तेजी और 116 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लता मंगेशकर और माधुरी दीक्षित को हिसाब देंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह