वैश्विक दबाव से सोना लुढ़का, चांदी रही स्थिर

Webdunia
मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (15:48 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं के दबाव में रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपए टूटकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी गत दिवस के 37,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में नरमी रही। दो सप्ताह बाद होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना के कारण निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। सोना ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील धातु है।

ब्याज दर बढ़ने से इस पर दबाव पड़ता है। इसके साथ ही दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने की आशंका ने भी निवेशकों को पीली धातु से दूर किया। लंदन में सोना हाजिर 1.40 डॉलर की गिरावट में 1,193.95 डॉलर प्रति औंस रह गया।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.80 डॉलर फिसलकर 1,199 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.04 डॉलर टूटकर 14.10 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बंगाल में ज्यादा तो बिहार में कम वोटिंग के मायने, किसे होगा फायदा

Lok Sabha Election : नगालैंड के 6 जिलों में नहीं हुआ मतदान, जानिए क्‍या है वजह...

बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ को सुप्रीम कोर्ट का झटका

चंद्रबाबू नायडू और पत्नी की संपत्ति 5 साल में 41 फीसदी बढ़ी

PM मोदी बोले, कांग्रेस को पता है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती

डार्क वेब के जरिए प्रतिबंधित पदार्थ बेचने पर भारतीय को 5 साल की सजा

Amit Shah net worth : 15.77 लाख का कर्ज, 24 हजार कैश, जानिए कितनी है अमित शाह की संपत्ति?

Israel Iran युद्ध की आशंका से क्रूड ऑइल में आया उबाल, जानें देश में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

Weather Updates: फिर करवट बदलेगा मौसम, होगी बारिश और चलेगी आंधी

170 दिन में कितनी बढ़ी शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति?

अगला लेख