Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना हुआ सस्‍ता, चांदी में गिरावट

हमें फॉलो करें सोना हुआ सस्‍ता, चांदी में गिरावट
, सोमवार, 14 मई 2018 (16:25 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग घटने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 115 रुपए लुढ़ककर 32,285 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग निकलने सुस्त पड़ने से चांदी भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर 2.48 डॉलर की बढ़त में 1320.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका का जून का सोना वायदा भी 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 1321.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी में भी तेजी रही।

यह 0.07 डॉलर की बढ़त में 16.67 डॉलर प्रति औंस बोली गई। विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICSE, ISE के परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट