Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमजोर मांग से सोना-चांदी की चमक पड़ी फीकी

हमें फॉलो करें कमजोर मांग से सोना-चांदी की चमक पड़ी फीकी
, शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (16:55 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मिश्रित रुख रहने के बीच जेवराती मांग कमजोर पड़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए लुढ़ककर 31,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।


औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 185 रुपए की गिरावट में 39,385 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी से वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 2.55 डॉलर की गिरावट में 1,318.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.60 डॉलर की बढ़त में 1,328.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। देशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट में 16.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कनाडा में डॉक्टरों ने वेतन बढ़ाने का विरोध किया