Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना टूटा, चांदी भी निचले स्तर पर

हमें फॉलो करें सोना टूटा, चांदी भी निचले स्तर पर
, गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (16:30 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 150 रुपए टूटकर 30,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने में 6 कारोबारी दिवस की तेजी के बाद नरमी आई है। चांदी लगातार दूसरे दिन लुढ़की है। यह 270 रुपए कमजोर होकर 1 सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर 39,800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.10 डॉलर फिसलकर 1,328.35 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। इससे पहले कारोबार के दौरान एक समय यह 1,323.70 डॉलर प्रति औंस के 12 जनवरी के बाद के निचले स्तर तक भी उतरा था। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.50 डॉलर लुढ़ककर 1,327.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
अमेरिका में दिसंबर के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहने के कारण डॉलर गुरुवार को मजबूत हुआ। इसका दबाव सोने पर पड़ा है। विदेशों में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 17.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सड़क पर आपको सुरक्षित रखेगी यह कार, जानिए कीमत