Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोने-चांदी की चमक बढ़ी, उच्चतम स्तर पर

हमें फॉलो करें सोने-चांदी की चमक बढ़ी, उच्चतम स्तर पर
, गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (17:06 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी इनकी कीमतों में तेजी रही। सोना 175 रुपए चमककर करीब एक महीने के उच्चतम स्तर 30,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई।


चांदी भी 250 रुपए की मजबूती के साथ लगभग एक माह के उच्चतम स्तर पर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। दोनों कीमती धातु लगातार पांचवें दिन मजबूत हुई है।

वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 4.90 डॉलर चढ़कर 1,292.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह 29 नवंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी चार डॉलर की बढ़त में 1,295.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु को बल मिला है। डॉलर के कमजोर पड़ने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात सस्ता हो जाता है। इससे सोने में बढ़त रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.12 डॅल चढ़कर 16.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय कंपनियों के लिए कैसा रहा वर्ष 2017