Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना चमका, चांदी हुई मजबूत

हमें फॉलो करें सोना चमका, चांदी हुई मजबूत
, मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (17:29 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मामूली तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की जेवराती मांग आने से मंगलवार को यह 175 रुपए की तेजी में करीब डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
 
 
चांदी भी 150 रुपए की बढ़त के साथ करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर 38,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 1.70 डॉलर चढ़कर 1,262.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.30 डॉलर की बढ़त में 1,266.68 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
अमेरिका में कर सुधारों वाले ट्रंप सरकार के विधेयक के लिए बढ़ते समर्थन से इसके पारित होने की उम्मीद बढ़ी है। यदि विधेयक पारित हो जाता है तो डॉलर में मजबूती की अपेक्षा की जा रही है। इससे सोना दबाव में आ सकता है। इस बीच विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर मजबूत होकर 16.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार नए शिखर पर