Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमजोर मांग से सोना और चांदी लुढ़के

हमें फॉलो करें कमजोर मांग से सोना और चांदी लुढ़के
नई दिल्ली , सोमवार, 30 मई 2016 (17:30 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में पीली धातु के साढ़े 3 महीने के निचले स्तर तक लुढ़कने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 185 रुपए टूटकर करीब 6 सप्ताह के निचले स्तर  28,665 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी  500 रुपए लुढ़ककर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 7.4 डॉलर उतरकर 1205.2  डॉलर प्रति औंस रहा। हालांकि कारोबार के दौरान यह एक बार 1.1 फीसदी गिरावट के साथ 17  फरवरी 2016 के न्यूनतम स्तर 1199.60 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़का। इसी तरह अमेरिकी  सोना वायदा 8.90 डॉलर टूटकर 1204.9 डॉलर प्रति औंस पर रह गया।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख जेनेट एलेन के ब्याज दरों में शीघ्र  बढ़ोतरी करने के बयान से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से  दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी जा रही है।
 
एलेन ने शुक्रवार को कहा कि अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उम्मीद के अनुरूप तेजी रही और  रोजगार के नए अवसर लगातार सृजित होते रहे तो आगामी महीनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी  होनी चाहिए। लंदन बाजार में चांदी हाजिर भी 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 15.93 डॉलर  प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विदेशी बाजारों की तेजी से 5वें दिन चढ़ा बाजार