Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना 240 रुपए लुढ़का, चांदी 180 रुपए फिसली

हमें फॉलो करें सोना 240 रुपए लुढ़का, चांदी 180 रुपए फिसली
नई दिल्ली , शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (15:07 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच ऊंची कीमत पर जेवराती मांग कम होने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 240 रुपए लुढ़ककर 32,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 180 रुपए की गिरावट में 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन में सोना हाजिर 4.30 डॉलर की गिरावट में 1,341 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.00 डॉलर लुढ़ककर 1,343.8 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी भी 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 17.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
 
कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में वैश्विक दबाव से अधिक ऊंची कीमत का असर है जिसके कारण खुदरा ग्राहक जेवराती खरीद से कोताही बरत रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किरण बाला पाकिस्तान में आमना बीवी बन गई?