Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 350 रुपए टूटा, चांदी 250 रुपए फिसली

हमें फॉलो करें सोना 350 रुपए टूटा, चांदी 250 रुपए फिसली
, शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (18:04 IST)
नई दिल्ली। स्थानीय बाजार में दिवाली के बाद दोनों कीमती धातुओं की मांग घट गई है, जिससे शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए टूटकर 30650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी इसी तरह 250 रुपए फिसलकर 40850 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
     
विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों के भाव गिरावट में बंद हुए। अमेरिकी सीनेट द्वारा वित्त वर्ष 2018 के बजट प्रस्ताव को मंजूरी देने की खबर से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर मजबूत हुआ, जिससे पीली धातु दबाव में आ गई। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर गिरावट में 1,280.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अमेरिका का सोना वायदा भी 8.2 डॉलर की गिरावट में 1,281.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी भी लुढ़ककर 16.97 डॉलर प्रति औंस बिकी।
        
स्थानीय बाजार पर सुस्त मांग हावी है। इस बार धनतेरस के मौके पर भी सर्राफा बाजार में रौनक नहीं रही। दिवाली और गोवर्धन पूजा के अवकाश के बाद आज सर्राफा बाजार गिरावट में खुला। विश्लेषकों के मुताबिक, सर्राफा कारोबार पर वैश्विक रुख तो हावी है ही साथ ही स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ गया है। (वार्ता) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिजर्व बैंक ने कहा, बैंक खातों को आधार से जोड़ना जरूरी