Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नोकिया ने फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया

हमें फॉलो करें नोकिया ने फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया
, सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (22:15 IST)
नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल ने फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट को नोकिया ब्रांड का ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है। एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड के तहत मोबाइल फोन डिजाइन करती है और उनकी बिक्री करती है। एचएमडी ग्लोबल ने आलिया को भारत में 'नोकिया फोन का चेहरा' नियुक्त किया है।
 
कंपनी ने बयान में कहा कि आलिया आज की पीढ़ी के साथ मजबूती से जुड़ाव कर सकती हैं। एचएमडी ग्लोबल के उपाध्यक्ष और भारत में कंट्री प्रमुख अजय मेहता ने कहा कि आलिया के साथ प्रिंट मीडिया के जरिए अभियान पहले ही शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आलिया के साथ भागीदारी से हम काफी रोमांचित हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विदेशी पर्यटक बिना किसी बाधा के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह जा सकते हैं