Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाल कविता : अदला-बदली

हमें फॉलो करें बाल कविता : अदला-बदली
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

आलू की चड्डी ढीली थी,
कुर्ता ढीला बैंगन का।
दोनों ही नाराज बहुत थे,
हुआ न कुछ उनके मन का।
 
कहा मटर ने अरे मूर्खों,
आपस में बदलो कपड़े।
ढीले-ढाले कपड़े पहने,
व्यर्थ रो रहे पड़े-पड़े।
 
अदला-बदली से दोनों को,
सच में मजा बहुत आया।
बैंगन को चड्डी फिट बैठी,
आलू को कुर्ता भाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुरा समय होगा खत्म...नहाने के पानी से चमक सकता है सौभाग्य, जानिए रोचक जानकारी