Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बच्चों को लुभाएगी गर्मी की यह खास कविता : बड़ा मजा है

हमें फॉलो करें बच्चों को लुभाएगी गर्मी की यह खास कविता : बड़ा मजा है
गर्मी के दिनों पर बाल कविता : बड़ा मजा है! गर्मी है!!
 
- डॉ. देवव्रत जोशी
 
बड़ा मजा है! गर्मी है!!
उड़े भले कितनी ही धूल,
हमें न अब जाना स्कूल,
किरणें नभ से गरम, झरें,
हम तो घर में मौज करें।
 
लस्सी-शरबत-ठंडाई,
पियो खूब, गर्मी आई!
सड़कों पर है सन्नाटा-
मारे लू सबको चांटा-
दुबके रहे घरों में यार,
शाम ढले, घूमो बाजार।
 
लेटो करके आंखें बंद,
आज अभी कर लो आनंद।
कहता कौन, 'सजा' है बंधु,
गर्मी बड़ा मजा है बंधु!


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या हुआ जब श्री गणेश ने धारण किया स्त्री का रूप, पढ़ें एक ऐसी कथा, जो किसी को नहीं पता