Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पहेली गीत : भैया अफ़लातून

हमें फॉलो करें पहेली गीत : भैया अफ़लातून
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

जिसे बचाने मुहिम चली है,
सिर पर चढ़ा जुनून।
नाम बताओ इसका क्या है?
भैया अफ़लातून।
 
ठोस द्रव्य या भाप रूप में,
रहता है यह भैया।
लहरों के संग नदी ताल में,
करता ता ता थैया।
इसके सेवन से तन मन को,
मिलता बड़ा सुकून।
 
शातिर लोग इसे तो अच्छों 
अच्छों को पिलवाते।
साईस इसको हर दिन अपने,
घोड़ों को दिखलाते।
इसके बिना कहां उबरे हैं,
मोती मानुस चून।
 
जिसके बिना बढ़े न आगे,
जीवन की यह गाड़ी।
सूखे ताल तलैया सागर,
नदिया पेड़ पहाड़ी।
इसके बिना कठिन हैं भारी,
महीने मई और जून।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली पर पारंपरिक गुजिया को दें चॉकलेट फ्लेवर, ऐसे बनाएं लाजवाब चॉकलेट गुझिया