Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल कविता : सूरज करता चम-चम

हमें फॉलो करें बाल कविता : सूरज करता चम-चम
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सूरज करता चम-चम-चम-चम,
पानी झिलमिल करता।
सरिता जल में सुबह नहाने,
सूरज रोज उतरता।
 
रगड़-रगड़ कर अपने तन का सारा मैल छूटाता।
इसी मैल से रंग पानी का,
लाल-लाल हो जाता।
 
किरणों के घोड़े पर चढ़कर धूप धरा पर आती।
सोती, ऊंघ रही कलियों को,
हाथों से दुलराती।
 
पाकर छुअन धूप की, कलियां,
हौले से मुस्कतीं।
बन जाती हैं फूल, हवा से,
हंसकर के बतियातीं।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुबानी के हैं खूब फायदे : जानिए Apricot के health benefits