Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मजेदार बाल गीत : नाचो, कूदो-गाओ...

हमें फॉलो करें मजेदार बाल गीत : नाचो, कूदो-गाओ...
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

झोलक- झोलक, झम्मा-झम्मा,
उइ अम्मा, उइ अम्मा। 
तोता-मैना नाच रहे हैं,
छत पर छम्मा-छम्मा। 

 
नाच देखकर कोयल दीदी,
दौड़ी-दौड़ी आई। 
हाथ पकड़ कर कौए का भी,
खींच-खींच कर लाई। 
फिर दोनों ही लगे नाचने,
धुम्मा-धुम्मा-धुम्मा। 
 
शोर हुआ छत पर तो सारे,
पंछी दौड़े आए। 
ढोल-मंजीरा तबला-टिमकी,
बांध गले में लाए। 
खूब बजा संगीत नाच पर,
ढमर-ढमर, ढम ढम्मा। 
 
कुत्ते-बिल्ली गाय-बैल भी,
बीच सड़क पर नाचे। 
खुशियों वाले पर्चे लेकर,
सब घर-घर में बांटे|
पर्चे पढ़कर नाचे दादा,
दादी बापू अम्मा। 
 
पर्चों में यह लिखा हुआ था,
खुशियां रोज मनाओ। 
छोडो दुःख का रोना-धोना,
नाचो कूदो गाओ। 
धूम मची तो लगे नाचने,
सोनू मोनू पम्मा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेशनल प्रेयर सर्विस में विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाएं