Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मजेदार बाल कविता : गिलकी और करेला

हमें फॉलो करें मजेदार बाल कविता : गिलकी और करेला
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

गोल टमाटर पहुंचा गिलकी,
के संग ब्याह रचाने।
 
लेकिन उसको डांट भगाया,
गिलकी की अम्मा ने।
 
बोली गिलकी बिटिया को तो,
लगता भला करेला।
 
बचपन से ही साथ पढ़ा है,
संग साथ में खेला।
 
दोनों हरे-हरे हैं तन के,
बूढ़ों को भाते हैं।
 
इनकी साग बनाकर निर्बल,
रोगी जन खाते हैं।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डेटिंग करने के दौरान न करें ये 5 गलतियां