Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बच्चों की कविता : काम हाथ से करने वाले...

हमें फॉलो करें बच्चों की कविता : काम हाथ से करने वाले...
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

मोबाइल में ज्ञान इस तरह,
का कुछ पापा भर दो।
हर आदेश हमारा माने,
विवश इस तरह कर दो।
 
हम मांगे रसगुल्ले उससे,
दौड़ लगाकर लाए।
अपने हाथों से हम लोगों,
के मुंह तक पहुंचाए।
 
अरे-अरे क्या कहते! बोले,
पापा बात निराली।
क्यों करते हो बात नकारों,
और निकम्मो वाली।
 
काम हाथ से करने वाले,
ही मंजिल पाते हैं।
जो निर्भर होते औरों पर,
राह वे भटक जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्यंग्य : साथी हाथ छुड़ाना रे...