Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्यारा तिरंगा लहर-लहर लहराएगा...

हमें फॉलो करें प्यारा तिरंगा लहर-लहर लहराएगा...
webdunia

शम्भू नाथ

प्यारा तिरंगा शान से, 
लहर-लहर लहराएगा। 


 
भारत का हर देशभक्त, 
वंदे मातरम् गाएगा।।
 
आन-मान-मर्यादा का,
हरदम शान बचाना होगा। 
अपने देश के अंदर फिर से, 
सच्चाई को लाना होगा।।
 
देश का सर्वोच्च सदस्य,
झंडे को फहराएगा।
 
अपमान न इसका होने पाए,
जन-जन की अभिलाषा है।
भारत का भविष्य सजाने वाले,
लोगों को तुमसे आशा है।।
 
मेरा देश एक दिन फिर से, 
सोने की चिड़िया कहलाएगा।
 
webdunia

 
दुश्मन को चकनाचूर करेंगे, 
सरहद पर झंडा फहराएंगे। 
भारत मां की रक्षा की खातिर, 
तरकश से बाण चलाएंगे।।
 
आतंकवाद यहां नहीं चलेगा,
आतंकी को मार गिराएंगे।
जय हिन्द जय-जय भारत की, 
गाथा तुम्हें सुनाएंगे।।
 
भारत मां की रक्षा की खातिर,
फिर धरती पर आएंगे।।


 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi