Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल गीत : गोरैया

हमें फॉलो करें बाल गीत : गोरैया
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

हाइकू 24 
 
चोंच में दाना 
उठा उड़ी गोरैया 
चुगाती चूजे। 
 
कब आओगी 
गोरैया मेरे द्वार 
दाना चुगने। 
 
पेड़ पर है 
तिनकों का घोंसला 
गोरैया नहीं। 
 
नन्ही गोरैया 
फुदक-फुदककर 
दाना चुगती। 
 
मुन्ने के सिर 
फुदक रहा चूजा
प्रेम बंधन। 
 
अंजुरी भर 
प्रेममयी गोरैया 
स्नेहिल स्पर्श। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#modiinisrael : 'इजरायल' हमारा दोस्त था, है और रहेगा