Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल गीत : हम भी पढ़े लिखे हैं

हमें फॉलो करें बाल गीत : हम भी पढ़े लिखे हैं
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

हम भी पढ़े लिखे हैं भैया,
हम भी पढ़े लिखे हैं।
 
एक सुदूर गांव में रहते,
करते रोज किसानी।
हम अपनी मेहनत से लिखते,
मिट्‍टी कीचड़ पानी।। 
 
इस मिट्‍टी पानी में ही तो,
मोती बड़े जड़े हैं भैया,
हम भी पढ़े लिखे हैं।
 
अक्षर लिखना सीख चुके हैं,
पढ़ते, कथा कहानी।
जोड़ घटाना हमें सिखाती,
मेरी बिटिया रानी
साक्षरता अभियान चल रहा,
हम भी जुड़े हुए हैं भैया,
हम भी पढ़े लिखे हैं।
 
घर का सभी किराना लेने,
हम बाजार हैं जाते।
सब चीजों को देख परख कर,
पैसे हमी चुकाते।
रामायण गीता पढ़ने से,
आगे कदम बढ़े हैं भैया,
हम भी पढ़े लिखे हैं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

International Women's Day पर इन देशों में होता है महिलाओं के सम्मान में अवकाश, आप भी जानिए