Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मजेदार बाल कविता : गाय को चाय

हमें फॉलो करें मजेदार बाल कविता : गाय को चाय
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

cow poem
 
एक दिन घर पर गाय आ गई।
बोली हमको चाय पिलाओ।
दूध दिया है, तुमको मैंने,
चाय पिलाकर कर्ज चुकाओ।
 
मैंने कहा दूध देकर तुम,
सब बच्चों को स्वस्थ बनाती।
इसके बदले में हे माता।,
बच्चों से कुछ नहीं मंगाती।
 
आज आपने चाय मंगाई।
सभी आपके आभारी हैं।
चाय मिले बढ़िया सी तुमको,
यह सबकी जुम्मेवारी है।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Skin Care Instrument : जानिए क्‍या होता है जेड रोलर, कैसे करते हैं इस्‍तेमाल, जानिए स्किन बेनिफिट्स