Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कविता : निंदिया रानी आ जा री

हमें फॉलो करें कविता : निंदिया रानी आ जा री
webdunia

डॉ. प्रमोद सोनवानी 'पुष्प'

ओ मेरी निंदिया रानी, 
चुपके से तू आ जा री।
मीठे सपनों में खो जाऊं, 
ऐसी नींद सुला जा री।।1।।
 
खोकर मैं सपनों में सचमुच, 
नीलगगन में उड़ जाऊं।
तारों के संग खेल रचाकर, 
अपना रंग जमा जाऊं।।2।।
 
मेरा ऐसा सपना सलोना, 
आकर तू सच कर जा री।
ओ मेरी निंदिया रानी, 
चुपके से तू आ जा री।।3।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

16 टिप्स : जब बचा हो शादी को सिर्फ एक महीना