Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पर्यावरण बचाने की प्रेरणा देती एक कविता : चि‍ड़िया की पुकार

हमें फॉलो करें पर्यावरण बचाने की प्रेरणा देती एक कविता : चि‍ड़िया की पुकार
- कीर्ति श्रीवास्तव


 
चि‍ड़िया चहक-चहक कहती
सुबह-शाम मैं गगन में रहती
कब तक मैं अब उड़ पाऊंगी
प्रदूषित हवा नहीं सह पाऊंगी।
 
दम घुटता है अब तो मेरा
दे दो अब तो सुखद सबेरा
तभी तुम्हारा आंगन चहकेगा
चमन भी खुशबू से महकेगा।
 
पेड़ खूब लगाना होगा
चि‍ड़ियों को बचाना होगा
घोंसला तभी बना पाऊंगी
बच्चों को भी बचा पाऊंगी।

साभार- देवपुत्र 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पोर्न से कुछ इस तरह बर्बाद हो रही है जिंदगी...कुछ आंकड़े