Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रार्थना : वर दो गणेशजी...

हमें फॉलो करें प्रार्थना : वर दो गणेशजी...
- अर्चना श्रीवास्तव 'अर्चन'
 
वर दो, वर दो, वर दो गणेशजी।
हर लो हमारे, प्रभु सारे दु:ख क्लेशजी।।
 
धर्म के नाम पर, जंग छिड़ी हैं यहां।
हिन्द बंट जाए, यही चाहता है ये जहां।।
 
आपस के झगड़ों में, डूबे न देश जी।
वर दो, वर दो, वर दो गणेशजी...।।
 
दूर होते जा रहे हैं लोग संस्कृति से।
करते हैं खिलवाड़, ये रोज प्रकृति से।
 
दो बुद्धि गंदा न करें, ये परिवेशजी।
वर दो, वर दो, वर दो गणेशजी...।।
 
हम हैं तुम्हारे सेवक प्रभो! सर्वदा से ही।
हमको बचा लो प्रभु, घोर विपदा से जी।
 
अनुग्रह करें, भक्तों पर तो विशेषजी।
वर दो, वर दो, वर दो गणेशजी...।।
 
हिन्द मेरा बस सदा आबाद ही रहे।
गीता का संदेश कथा रामायण की कहे।।
 
दिन-रात करे, उन्नति ये मेरा देश जी।
वर दो, वर दो, वर दो गणेशजी...।।

साभार - देवपुत्र 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुस्तक समीक्षा: कवि कलम की चाह लेकर ‘सरहदें’...