Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वेलेंटाइन-डे की शुरुआत

हमें फॉलो करें वेलेंटाइन-डे की शुरुआत
प्यारे बच्चों,
FILE

वेलेंटाइन-डे यानी प्रेम-दिवस आज की आधुनिक युवा पीढ़ी का प्रेम पर्व है। 14 फरवरी को मनाए जाने वाले इस पर्व का माहौल सप्ताहभर पहले से ही शुरू हो जाता है। वैसे तो वेलेंटाइन-डे की शुरुआत और इसे मनाने की प्रथा के बारे में कई बातें प्रचलित हैं। लेकिन हम आपको बता रहे हैं वेलेंटाइन-डे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

यह प्रेम-पर्व प्राचीन ईसाई चर्च के महान संत की कुर्बानी से जुड़ा है। उस प्राचीन ईसाई चर्च के संत का नाम वेलेंटाइन था।

रोमन इतिहास में उनका नाम दर्ज है, क्योंकि उन्हें प्यार में शहीद होना पड़ा। उनकी शहादत की तारीख 14 फरवरी थी। उनकी मृत्यु कथित रूप से रोम में हुई थी, उस स्थान को अब तैरनी के नाम से जाना जाता है। यह रोम से 60 मील दूर है।

संत वेलेंटाइन के सम्मान में 200 ईस्वी पूर्व को रोम में एक गिरजाघर बनाया गया और उनके अंतिम अवशेष भी एक ताबूत से बरामद किए गए। कहते हैं, इन्हीं संत की याद में वेलेंटाइन-डे मनाने की परंपरा शुरू हुई। वेलेंटाइन-डे के प्रति युवा लड़के-लड़कियों की दीवानगी देखते ही बनती है।

सभी को वेलेंटाइन-डे की शुभकामनाएं...

आपकी दीदी
मौली

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi