Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बांके बिहारी भगवान कृष्ण के 21 परम मित्रों को आप नहीं जानते होंगे, यहां पढ़ें कौन थे कान्हा के बाल सखा

हमें फॉलो करें बांके बिहारी भगवान कृष्ण के 21 परम मित्रों को आप नहीं जानते होंगे, यहां पढ़ें कौन थे कान्हा के बाल सखा
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। योगेश्वर भगवान कृष्ण का प्राकट्योत्सव। भगवान कृष्ण का चरित्र उनकी नटखट बाल लीलाओं के बिना अधूरा है। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं में उनके सखाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन क्या आप श्रीकृष्ण के बाल सखाओं के नाम जानते हैं! यदि नहीं तो आज हम आपको भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखाओं के बारे में जानकारी देते हैं।
 
श्रीमद् भागवत्, भक्तमाल आदि ग्रन्थों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखाओं का उल्लेख मिलता है जो ब्रज में उनकी बाल लीलाओं में सहयोगी थे। भगवान कृष्ण के बाल सखाओं के नाम हैं-
 
1. मधुमंगल 2. सुबाहु 3. सुबल 4. भद्र 5. सुभद्र 6. मणिभद्र 7. भोज 8. तोककृष्ण 9. वरूथप 10. श्रीदामा 11. सुदामा 12. मधुकंड 13. अर्जुन 14. विशाल 15. रसाल 16. मकरन्‍द 17. सदानन्द 18. चन्द्रहास 19. बकुल 20. शारद 21. बुद्धिप्रकाश आदि।
 
इन सब सखाओं में मधुमंगल, श्रीदामा व सुदामा से भगवान श्रीकृष्ण का अनन्य प्रेम व लगाव था।
 
- ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
संपर्क : [email protected]

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इसलिए लगता है श्रीकृष्ण को 56 भोग, पढ़ें 3 दिलचस्प कथाएं...