Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खुशखबर, एसबीआई में घर बैठे जीरो बैलेंस पर खोल सकते हैं खाता

हमें फॉलो करें खुशखबर, एसबीआई में घर बैठे जीरो बैलेंस पर खोल सकते हैं खाता
, सोमवार, 16 जुलाई 2018 (08:22 IST)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अब आप जीरो बैलेंस पर खाता खोल सकते हैं और ये काम आप आसानी से घर बैठे मोबाइल से कर सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। 31 मार्च 2018 तक खाते में कोई पैसा भी जमा करने की आवश्यता नहीं रहेगी।


इसके लिए आपको मोबाइल पर एसबीआई का YONO एप डाउनलोड करना होगा। इस एप से खाता खोलने पर आपको कोई दस्तावेज की आवश्यता भी नहीं होगी। एसबीआई के इस्टा सेविंग अकाउंट में एक लाख रुपए तक का बैलेंस रखा जा सकता है। इस एप से आसानी से खोल सकते हैं खाता। इस खाते को खोलने के एक वर्ष के अंदर केवायसी के लिए आपको एक बार बैंक में जाना होगा।
 
YONO का पूरा नाम YONO (you  only need one)है। इस एप को आप मोबाइल पर 8mb  में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप को डाउनलोड करने के बाद आपको इस पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
 
YONO से पांच मिनट में खोल सकते हैं खाता
- इस एप से ऑनलाइन खरीदी भी की जा सकती है। 
-  डिजिटल तरीके से पांच मिनट में नया खाता खोल सकते हैं।
- चार क्लिक करके फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
- बिना कागजात के प्री एप्रूव्ड पर्सनल लोन ले सकते हैं।
- एफडी के बदले ओवर ड्रॉफ्ट की सुविधा ले सकते हैं।
- इस एप की सहायता से आप इनवेस्टमेंट प्लान और इंश्योरेंस ले सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्रांस को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाला 'नायक', बतौर कोच और खिलाड़ी जीता वर्ल्ड कप