Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब तक 9.3 करोड़ पैन को आधार से जोड़ा गया

हमें फॉलो करें अब तक 9.3 करोड़ पैन को आधार से जोड़ा गया
नई दिल्ली , रविवार, 13 अगस्त 2017 (21:49 IST)
नई दिल्ली। देश में अब तक 9.3 करोड़ से अधिक स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ा गया है। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।
 
देश में पैनधारकों की संख्या 30 करोड़ है और इस हिसाब से अबतक 30 प्रतिशत पैन को आधार से जोड़ा गया  है। करीब तीन करोड़ पैन और आधार को जून और जुलाई में जोड़ा गया।
 
उसने कहा कि आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख पांच अगस्त तक आयकर विभाग ने 9.3 करोड़ से अधिक  पैन को आधार से जोड़ा। अधिकारी के अनुसार यह संख्या आने वाले समय में बढ़ने की संभावना है क्योंकि  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) दोनों को जोड़ने की अंतिम समयसीमा बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है।
 
सरकार ने एक जुलाई से आयकर रिटर्न भरने के लिए पैन-आधार जोड़ने को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही नया  स्थायी खाता संख्या यानी पैन हासिल करने के लिए आधार होना अनिवार्य कर दिया गया है। देश में करीब 30 करोड़ पैन आबंटित किय गए हैं जबकि 115 करोड़ लोगों को आधार आबंटित किए जा चुके हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्दिक पंड्या ने तोड़ा कपिल और पाटिल का रिकॉर्ड