Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कम्प्यूटर सेवाओं के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़ी

हमें फॉलो करें कम्प्यूटर सेवाओं के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़ी
, सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (23:50 IST)
मुंबई। सॉफ्टवेयर निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में 320 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ वैश्विक कम्प्यूटर सेवाओं के निर्यात में देश की हिस्सेदारी लगभग 11 प्रतिशत हो गई है। एक विश्लेषण में यह जानकारी दी गई है। कुल निर्यात 2022-23 में 13.84 प्रतिशत बढ़कर 770.18 अरब डॉलर रहा।
 
डीबीएस की वरिष्ठ अर्थशास्त्री राधिका राव द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए किए गए व्यापार आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार इसके बावजूद देश की कुल सेवा निर्यात में हिस्सेदारी लगभग 4 प्रतिशत पर ही बनी हुई है और मजबूत सेवा व्यापार प्रदर्शन इस वर्ष भुगतान संतुलन में सुधार लाएगा। इसे जिंसों की कीमतों में गिरावट से भी मदद मिल रही है।
 
डीबीएस विश्लेषण के अनुसार वैश्विक व्यापार में कम्प्यूटर सेवाओं के निर्यात में देश की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण 10-11 प्रतिशत है जबकि वर्ष 2022 में कुल सेवा निर्यात की हिस्सेदारी केवल 4 प्रतिशत है। जब सॉफ्टवेयर निर्यात की बात आती है तो इसमें 55.5 प्रतिशत अमेरिका को जाता है, उसके बाद यूरोप को जाता है और जिसमें से लगभग आधा भाग इंग्लैंड जाता है। देश का सेवा निर्यात 2022-23 में 320 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर रहा, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 255 अरब डॉलर था। कुल निर्यात 2022-23 में 13.84 प्रतिशत बढ़कर 770.18 अरब डॉलर रहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में अतीक का नहीं कानून का जनाजा निकला : तेजस्वी यादव