Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL 2024 : Rishabh Pant ने मैच के पहले खिलाड़ियों से कहा कुछ ऐसा कि सभी की रफ्तार हुई तेज

हमें फॉलो करें IPL 2024 : Rishabh Pant ने मैच के पहले खिलाड़ियों से कहा कुछ ऐसा कि सभी की रफ्तार हुई तेज

WD Sports Desk

, शनिवार, 13 अप्रैल 2024 (12:25 IST)
IPL 2024, Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals : लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) पर 11 गेंद शेष रहते छह विकेट की बड़ी जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों को चैम्पियन की तरह सोचने की सलाह दी थी।
 
Delhi Capitals की मौजूदा IPL सत्र में छह मैचों में यह दूसरी जीत है।
 
पंत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ थोड़ी राहत महसूस हो रही है। हम हर हाल में जीतना चाहते थे। मैं खिलाड़ियों से बात करते हुए कह रहा था कि हमें चैंपियन की तरह सोचने की जरूरत है, हमें कड़ा संघर्ष जारी रखने की जरूरत है।’’
 
Lucknow Super Giants को सात विकेट पर 167 रन पर रोकने के बाद दिल्ली ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
 
दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगुर्क (Jake Fraser-McGurk) ने 55 जबकि पंत ने 41 रन का योगदान दिया। इससे पहले कुलदीप (Kuldeep Yadav) ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन अहम विकेट चटका कर जीत की नींव रखी।
 
टीम की गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर पंत ने कहा, ‘‘ ऐसे पल थे जहां हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं, कुछ खिलाड़ियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।, हम एक समूह के रूप में एक साथ रहते हैं। कुछ चीजें आप नियंत्रित कर सकते हैं, कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती है।
 
पंत ने कहा कि टीम में कई खिलाड़ी चोटिल है लेकिन वह कोई बहाना नहीं बनाना चाहते हैं।

ALSO READ: CSK Fan ने नहीं भरी बेटियों की फीस, MS Dhoni की झलक पाने को खर्च किए 64000 रूपए

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सही एकादश तय करने के करीब है। हमारी टीम में बहुत चोटिल खिलाड़ी हैं, लेकिन हम इसका बहाना नहीं बना सकते हैं।’’
 
उन्होंने कहा , ‘‘ तीसरे क्रम के लिए मैकगुर्क के तौर पर लगभग हमें एक खिलाड़ी मिल गया है। इसके बारे में हालांकि ज्यादा नहीं सोचा है लेकिन उम्मीद है वह इसी तरह खेलना जारी रखेंगे।  (भाषा) 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CSK Fan ने नहीं भरी बेटियों की फीस, MS Dhoni की झलक पाने को खर्च किए 64000 रूपए