Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL 2024 : शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत पर लगा लाखों का जुर्माना

IPL 2024, CSK vs DC : दिल्ली ने रविवार को खेले गए मैच में मौजूदा चैंपियन Chennai Super Kings को 20 रन से हराया

हमें फॉलो करें IPL 2024 : शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत पर लगा लाखों का जुर्माना

WD Sports Desk

, सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (13:33 IST)
IPL 2024, CSK vs DC, Rishabh Pant :  दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति (Slow over rate) के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
 
दिल्ली ने रविवार को खेले गए इस मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई को 20 रन से हराया था।


आईपीएल ने बयान में कहा,‘‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर Chennai Super Kings के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
 
बयान के अनुसार,‘‘आईपीएल आचार संहिता के तहत टीम का यह धीमी ओवर गति से जुड़ा सत्र का पहला अपराध है इसलिए पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।’’ (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2024 : MS Dhoni ने T20 क्रिकेट में पूरा किया तिहरा शतक, ऐसा करने वाले बने पहले विकेटकीपर