Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Harry Brook की जगह दिल्ली कैपिटल्स में खेलेगा दक्षिण अफ्रीका का तेज गेंदबाज

इंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रूक अपनी दादी के निधन के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे

हमें फॉलो करें Harry Brook की जगह दिल्ली कैपिटल्स में खेलेगा दक्षिण अफ्रीका का तेज गेंदबाज

WD Sports Desk

, सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (16:13 IST)
Harry Brook replacement News : दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में हैरी ब्रूक के विकल्प के तौर पर सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स (Lizaad Williams) को टीम में शामिल किया।
 
इंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रूक अपनी दादी के निधन के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे।
 
वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से 30 साल के विलियम्स ने दो टेस्ट, चार एकदिवसीय और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। वह 50 लाख रूपए के आधार मूल्य पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स ने बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाकी बचे टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के विकल्प के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स से अनुबंध किया है।’’
 
दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रूपए में ब्रूक को अपने साथ जोड़ा था लेकिन फरवरी में अपनी दादी के निधन के बाद वह टूर्नामेंट से हट गए।(भाषा)



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Yash Thakur लोगों की अपेक्षाओं को बोझ नहीं बल्कि अवसर अवसर समझते हैं