Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विश्व कप से पहले बुमराह को लेकर टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर

हमें फॉलो करें विश्व कप से पहले बुमराह को लेकर टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर
, सोमवार, 25 मार्च 2019 (08:18 IST)
मुंबई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान चोट लगी जिसके बाद मुंबई इंडियन्स के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। बुमराह की चोट से विश्व कप के लिए जाने वाली भारतीय टीम की चिंता बढ़ सकती है।
 
दिल्ली कैपिटल्स की पारी की अंतिम गेंद पर ऋषभ पंत के शॉट को रोकने के प्रयास में उन्हें चोट लगी जिसके बाद इस तेज गेंदबाज को बायां कंधा पकड़कर दर्द में कराहते हुए देखा गया।
 
पंत ने बुमराह की ओर शॉट खेला जिसे उन्होंने गोता लगाते हुए रोक तो दिया, लेकिन इस दौरान उनके कंधे में चोट लग गई।
 
ब्रिटेन में लगभग दो महीने बाद शुरू होने वाले विश्व कप में बुमराह को भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुंबई इंडियन्स के फिजियो इसके बाद मैदान पर आए और बुमराह को बाहर ले गए जो काफी दर्द में लग रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋषभ पंत के तूफानी अर्धशतक से दिल्ली ने मुंबई इंडियन्स को 37 रनों से हराया