Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोहित ने मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को टूरिस्ट बनाकर छोड़ा

हमें फॉलो करें रोहित ने मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को टूरिस्ट बनाकर छोड़ा
, सोमवार, 21 मई 2018 (18:10 IST)
आईपीएल-11 का यह सीजन रोमांचक दौर से गुजर रहा है। इस सीजन में गेंदबाजों और बल्लेबाजों से हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस सीजन में कई खिलाड़ी अपने उम्दा प्रदर्शन के चलते सुर्खियां बने हुए हैं। आईपीएल ने कई खिलाड़ियों को स्टार बनाया है। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि कोई खिलाड़ी एक-दो सीजन में सुर्खियों में रहने की वजह से सभी के बीच चर्चा का विषय रहता है और देखते ही देखते वह नजरों से ओझल हो जाता है। मुंबई के लिए सुर्खियां बटोरने वाले सौरभ तिवारी भी इसी का एक उदाहरण हैं। आईपीएल की फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में सौरभ तिवारी को 80 लाख में अपनी टीम में शामिल किया हैं।

 
सौरभ तिवारी झारखंड टीम से मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। सौरभ तिवारी ने हमेशा अपनी घरेलू टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2009-10 के रणजी सीजन में 3 शतक लगाए थे और उसके बाद अंडर-19 टीम में भी तिवारी ने शानदार प्रदर्शन किया था। सौरभ तिवारी के रणजी और अंडर-19 में हुए शानदार प्रदर्शन को देखकर आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।
 
आईपीएल 2010 में सौरभ तिवारी ने मुंबई की ओर से 16 मैचों में 419 रन बनाए थे। यह सौरभ का अब तक का सबसे सफल सीजन रहा था। साल 2011 में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन उनके खराब फॉर्म की वजह से बेंगलुरु ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद वे कई टीमों से आईपीएल में खेल चुके हैं।
 
webdunia

सौरभ तिवारी का आईपीएल करियर शानदार रहा है। वे अब तक आईपीएल के 81 मैचों में  28.35 की औसत से 119.58 के स्ट्राइक रेट से 1,276 रन बना चुके हैं। तिवारी आईपीएल में 7 अर्द्धशतक भी लगा चुके हैं। सौरभ तिवारी ने भारतीय टीम के लिए 3 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 49 रन बनाए हैं। वे अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में एक भी मैच में आउट नहीं हुए।
 
आईपीएल 2018 के इस सीजन में भी मुंबई इंडियंस ने सौरभ तिवारी को 80 लाख रुपए में खरीदा, पर उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया। कप्तान रोहित शर्मा उन्हें एक टूरिस्ट की तरह अपनी टीम के साथ सभी मैदानों पर घुमाते रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्रेंच ओपन के जरिए ग्रैंडस्लैम में वापसी करेंगी सेरेना विलियम्स