Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माही को स्कूल में हुआ था इस लड़की से प्यार

हमें फॉलो करें माही को स्कूल में हुआ था इस लड़की से प्यार
, बुधवार, 9 मई 2018 (17:15 IST)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। क्रिकेट के मैदान के अलावा धोनी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। धोनी के बारे में यह तो सबको पता है कि उन्होंने साक्षी से लव मैरिज की है। इसके बाद धोनी की जिंदगी पर बनाई गई फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में लोगों को उनके बारे में काफी बातें पता चली थीं।

 
 
इस फिल्म से ही लोगों को धोनी की पहली प्रेमिका प्रियंका के बारे में पता चला, जिसकी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। लेकिन अब माही की लव लाइफ से जुड़ा एक और राज सामने आया है। उनका पहला प्यार प्रियंका नहीं, बल्कि कोई और थी। धोनी की पहली प्रेमिका प्रियंका की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस वक्त वह टीम इंडिया के साथ विदेश दौरे पर थे।  
 

साक्षी और प्रियंका के पहले स्कूल लाइफ में माही एक लड़की को दिल दे बैठे थे। चेन्नई सुपर किंग्स के एक प्रमोशनल इवेंट में खुद धोनी ने इस बात का जिक्र किया है। धोनी ने बताया कि स्वाति नाम की लड़की पर उनका दिल फिदा हो गया था। यह 1999 की बात थी, जब धोनी 12वीं कक्षा के छात्र थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस बल्लेबाज ने उसकी पसंद के क्रम पर उतारने पर दिखाया अपना जलवा