Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आईपीएल 11 : मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब रोमांचक मैच की हाईलाइट्‍स

हमें फॉलो करें आईपीएल 11 : मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब रोमांचक मैच की हाईलाइट्‍स
, बुधवार, 16 मई 2018 (23:52 IST)
मुंबई। आईपीएल-11 के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस ने उतार चढ़ाव से भरपूर मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब
पर 3 रनों से सनसनीखेज जीत दर्ज की। लोकेश राहुल के 95 रन भी पंजाब को जीत नहीं दिला सके। मुंबई टॉस हारने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 186 रन बनाए थे। कीरोन पोलार्ड ने इस सीजन का पहला अर्धशतक ठोंका। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी।

 
मुंबई इंडियंस की पंजाब पर 3 रनों से सनसनीखेज जीत 
पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए 


अंतिम गेंद पर मुंबई मनोज तिवारी चौका ही लगा सके
मुंबई को 1 गेंद में 8 रन की जरूरत
मुंबई को 2 गेंद में 9 रन की जरूरत
अक्षर पटेल ने छक्का जड़कर मैच को रोमांचक बनाया
मुंबई को 3 गेंद में 15 रन की जरूरत
युवराज सिंह छक्का लगाने के प्रयास में 1 रन पर आउट
मुंबई को 4 गेंद में 15 रन की जरूरत 
मुंबई को 5 गेंद में 16 रन की जरूरत 
अंतिम ओवर मिचेल मैकलिंघम ने डाला
मुंबई को 6 गेंद में 17 रन की जरूरत 
अक्षर पटेल 4 और युवराज सिंह 1 रन पर नाबाद 
लोकेश राहुल 95 रनों पर आउट
पंजाब का चौथा विकेट गिरा
बुमराह की गेंद पर राहुल को कटिंग ने लपका
18.4 ओवर में पंजाब का स्कोर 163/4 
 
पंजाब का तीसरा विकेट गिरा 
स्टोयनिस 1 रन बनाकर आउट
16.5 ओवर के बाद पंजाब टीम का स्कोर 149/3 


पंजाब का दूसरा विकेट गिरा
फिंच 46 रन बनाकर आउट 
16.1 ओवर के बाद पंजाब टीम का स्कोर 145/2

6 ओवर में पंजाब का स्कोर 57/1
केएल राहुल 27 और आरोन फिंच 11 पर नाबाद
 
9 ओवर में पंजाब का स्कोर 80/1
केएल राहुल 43 और आरोन फिंच 17 पर नाबाद
 
किंग्स इलेवन पंजाब का बड़ा विकेट आउट
क्रिस गेल 11 गेंदों में 18 रन बनाकर लौटे
मैकलिंघन की गेंद पर कटिंग ने गेल का कैच लपका
3.5 ओवर में पंजाब का स्कोर 34/1 
 
3 ओवर में पंजाब का स्कोर 28/0
हार्दिक पांड्‍या के ओवर में 19 रन निकले
क्रिस गेल 13 और केएल राहुल 15 रन पर नाबाद
 
2 ओवर में पंजाब का स्कोर 9/0
केएल राहुल 9 और गेल 1 रन पर नाबाद 
 
20 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 8 विकेट खोकर 186 रन
किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए मिला 187 रनों का लक्ष्य
पंजाब के एंड्रयू टाई ने 16 रन देकर 4 विकेट लिए 

मुंबई इंडियंस का आठवां विकेट गिरा...
एंड्रयू टाई ने हार्दिक पांड्या (9) का विकेट लिया 
18.3 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 170/8 

 
मुंबई इंडियंस का सातवां विकेट आउट...
अश्विन ने कटिंग को 4 रन पर पैवेलियन भेजा
17.4 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 160/7 
 
अश्विन ने पोलार्ड की पारी का अंत किया
किरोन पोलार्ड 23 गेंद पर 50 रन पर आउट
मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा 
15.3 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 152/6 
 
मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट‍ गिरा...
क्रुणाल पांड्‍या (32) स्टायरिस का शिकार
14.2 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 136/5  
 
13 ओवर में मुंबई का स्कोर 116/4
पोलार्ड 21 और क्रुणाल 29 रन पर नाबाद
 
12वें ओवर में स्टायनिस ने 19 रन लुटाए
स्टायनिस के ओवर में क्रुणाल ने लगातार 2 छक्के और चौका जड़ा 
 
फ्लड लाइट चालू हुई, 11 ओवर में मुंबई का स्कोर 85/4 
पोलार्ड 11 और क्रुणाल 8 रन बनाकर क्रीज पर 
 
फ्लड लाइट में खराबी आने से मैच कुछ देर तक रुका रहा
वानखेड़े स्टेडियम में दर्शक मोबाइल टार्च चमकाते रहे
 
10 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 79/4
किरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्‍या 7-7 रन पर नाबाद 
 
मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट‍ गिरा... 
कप्तान रोहित शर्मा बहुत सस्ते में आउट
अंकित राजपूत ने रोहित के डंडे बिखेरे 
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के प्रशंसक बहुत निराश
8.2 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 71/4

मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट‍ गिरा... 
सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 27 रन पर आउट
एंड्रयू टाई ने एक ही ओवर में दूसरा शिकार किया
5.5 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 59/3
 
मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट‍ गिरा... 
ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट
एंड्रयू टाई ने ईशान को बनाया अपना निशाना 
5.3 ओवर में मुंबई इंडियंसका स्कोर 59/2
 
4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 39/1 
तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार का साथ देने पहुंचे ईशान किशन
सूर्यकुमार 26 और ईशान किशन 2 रन पर नाबाद
 
मुंबई का पहला विकेट गिरा..लुईस आउट
एंड्रयू टाई ने लुईस (2) को बोल्ड कर दिया
3.1 ओवर में मुंबई का स्कोर 37/1

3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 35/0 
सूर्यकुमार यादव 26 और लुईस 2 रन पर नाबाद
सूर्यकुमार ने अंकित राजपूत के तीसरे ओवर में लगाए 2 छक्के,1 चौका
 
वानखेड़े स्टेडियम में दोनों ही टीमों के लिए अहम मुकाबला
मुंबई के लिए आज 'करो या मरो' का मुकाबला
प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब को हराना जरूरी
यदि मुंबई मैच हार जाता है तो वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगा
 
मुंबई 15 मैच खेलकर 10 अंकों के साथ (बेहतर रन रेट) छठे स्थान पर
पंजाब की टीम 12 मैचों से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर 
इंदौर में इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की बहुत हार हुई थी
आरसीबी ने पंजाब को होलकर स्टेडियम में 10 विकेट से रौंदा था
मुंबई इंडियंस की टीम भी पिछला मैच हारी थी
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 7 विकेट से शिकस्त दी थी
 
 
दोनों टीमें : किंग्स इलेवन पंजाब : केएल राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, युवराज सिंह, मनोज तिवारी, एरॉन फिंच, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाय, मोहित शर्मा, अंकित राजपूत।
 
मुंबई इंडियंस : सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, कीरोन पोलार्ड, मिशेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता