Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रियाद पर आधी रात में दागी 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सेना ने हवा में मार गिरा बचाई तबाही...

हमें फॉलो करें रियाद पर आधी रात में दागी 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सेना ने हवा में मार गिरा बचाई तबाही...
, सोमवार, 25 जून 2018 (12:17 IST)
रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर रविवार देर रात यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई दो मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। 
 
सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने दावा किया कि विद्रोहियों ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। चूंकि ये मिसाइलों आसमान में ही नष्ट कर दी गईं, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। 
 
स्थानीय मीडिया के मुताबिक रियाद में कम से कम छह जोरदार धमाके हुए। इसके बाद में शहर में धुआं फैल गया। जानकारी के मुताबिक यह हमला स्थानीय समयानुसार रात को 8:39 बजे के करीब हुआ।
दूसरी ओर हू विद्रोहियों ने एक न्यूज चैनल पर दावा किया है कि इन हमलों से रियाद में भारी नुकसान हुआ है। मिसाइलों ने सऊदी अरब डिफेंस मिनिस्ट्री के अलावा दूसरे संस्थानों को निशाना बनाया। उधर, रियाद के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने इस दावे को बेबुनियाद बताया है।
 
उल्लेखनीय है कि 2015 से यमन में शिया हूती विद्रोहियों और राष्ट्रपति अबेद्राबो मंसूर हादी की सरकार के बीच जंग चल रही है। हूती विद्रोही वहां सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं, जबकि सऊदी अरब यमन की सेना का साथ दे रहा है। यही कारण है कि हूती विद्रोही सऊदी अरब पर हमले करते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कभी कार चलाने पर महिलाएं हो जाती थी गिरफ्तार, अब सऊदी अरब की महिला ने चलाई फॉर्मूला-1 कार...